Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *थान सिंह बिष्ट को दुग्ध संघ का डायरेक्टर मनोनीत किए जाने पर भव्य स्वागत*! पढ़ें~ आँचल समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल/लालकुआं। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं के ट्रेनिंग सेंटर में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS

रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से रिक्त हुए डायरेक्टर पद पर जिले की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: पीएसी के प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग

बोर्ड बैठक में उपस्थित जिले के डायरेक्टरों एवं दुग्ध संघ के अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का , विधायक दान सिंह भंडारी सहित दुग्ध संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने थान सिंह बिष्ट को बधाई दी।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वह अपने अनुभव, समर्पण और सहयोग से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महालक्ष्मी पूजन के साथ बिहार में होती है काली की पूजा*! पढ़ें~ अध्यात्म जगत...

समारोह में दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल एवं कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें