

बिंदुखत्ता। यहां नवरात्र में दो जगह श्री रामलीला मंचन का दशहरे को समापन हो गया इसके बाद चार अन्य ग्रामों में श्री रामलीला मंचन प्रारंभ हो गया है। जय मां हाट कालिका रामलीला कमेटी तिवारीनगर का मंचन प्रारंभ हो गया है।

इसमें भाजपा नेता कमलेश चंदोला, चंद्रशेखर पाण्डेय और बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी सहित कई लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बिशन सिंह बोहरा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

संजय नगर में भी श्री रामलीला मंचन प्रारंभ हो गया है, इंद्रा नगर में भी लीला का मंचन हो रहा है। रविवार से घोड़ानाला में भी श्री रामलीला मंचन प्रारंभ हो जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा है भगवान श्री राम की लीला का उद्देश्य समाज को सही और गलत मार्ग का ज्ञान प्रदान करना है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता…
ब्रेकिंग न्यूज: “किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार…
ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…