Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: चुनाव बाज नेता इस बार नहीं पहुंच रहे घड़ियाली आंसू बहाने! बाढ़ सुरक्षा के सभी उपाय बेअसर! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। गार्गी नदी ने व्यापक रूप से तबाही मचाई है , लोगों के मकान जमीन सब दांव पर लगा है और लगातार भू कटाव हो रहा है। इंद्रा नगर में भू कटाव ने नव निर्मित सड़क, तटबंध, चैनल सब ध्वस्त कर दिए हैं और लोग दहशत में जी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ का 'रौद्र संवत्सर' पर ऐतिहासिक संदेश
Ad

रावतनगर, चिंकी घाट, संजयनगर, देवी मंदिर खुरियाख़त्ता बिंदुखत्ता, श्री लंका टापू, शीशम भुजिया में भू कटाव जारी है जिससे किसानों की उपजाऊं भूमि लगातार नदी में समाते जा रही है।

इस भयानक त्रासदी के बाद अब तक तटीय क्षेत्रों में किसी भी राजनेता ने अपनी सूरत नहीं दिखाई है! इस बार घड़ियाली आंसू बहाने का समय किसी नेता के पास नहीं है क्योंकि विधानसभा के चुनाव अभी दूर हैं!

विगत वर्ष जब त्रासदी आई थी लोगों के घर बह गए थे तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बिंदुखत्ता इंद्रानगर में आपदा पीड़ितों के साथ एक प्राथमिक विद्यालय में अनशन पर बैठे थे! कहा जा रहा था नदी का पानी कम होते ही सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और इंद्रा नगर में तटबंध बनेंगे!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी सरकार में कई लोगों की आज खुल सकती है लाटरी*! पढ़ें कितने नाम हैं चर्चा में...

इसके बाद इस साल फिर भयंकर भू कटाव उसी जगह हुआ है जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरना दे रहे थे! इस बार कोई नेता अपनी शकल दिखाने यहां नहीं आया है! चुनाव बाज नेता भी जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें