Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

कु.मीनाक्षी पाण्डेय को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने लेफ्टीनेंट बनने पर स्वागत कर दी शुभकामनाएं! पढ़ें कहां हुआ कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी आवास विकास निवासी मीनाक्षी पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर संस्था पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र भेंट कर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत कर शुभकामनाएं दीइस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा की सीडीएस 2023 की परीक्षा में उत्तीर्ण रही मीनाक्षी पाण्डेय मध्यम वर्ग परिवार से निकलकर अपनी कठिन परिश्रम लगन और मेहनत की बदौलत लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार...

क्योंकि सिर्फ इच्छा करने से सफलता नहीं मिलती बल्कि सफलता पाने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास को जगाकर दृढ़ संकल्पित भी होना पड़ता है।

क्योंकि दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति होती है जिसकी मदद से हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सभी प्रकार की चिंताओं से भी मुक्त हो जाते है और जब कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्य आत्मा से भारतहित कार्यों के लिए प्रतिज्ञा करता है कि वह लक्ष्य प्राप्ति में सफल होकर ही रहेगा तो उसके अंदर की तमाम ऐश्वर्यशाली शक्तियां आश्चर्यजनक रूप से प्रकाशित होने लगती है जिससे व्यक्ति को भगवान के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होती है ।

इसलिए हर भारतीय का यह परम कर्तव्य है कि भारतहित के लिए सब कुछ कर गुजर जाने की जिज्ञासा हम सबके अंदर होनी ही चाहिए जिससे हमारा भारत देश विश्वगुरु बनकर भारत का विश्व विजयी तिरंगा विश्व के पटल पर बड़ी शान से हमेशा लहराता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना...

इस दौरान स्वागत करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार योगिता बनोला पूर्णिमा रजवार रॉबिन भारती विमला पाण्डेय सीमा सिंह बच्ची सिंह उज्जवल पाण्डेय रोहतास प्रजापति अमन कुमार सूरज मिस्त्री सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें