Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

पंखुड़ियाँ ने मनाया नव ज्योति शक्ति सम्मान समारोह

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में जंगल फिएस्टा फैमिली रेस्टोरेंट में समाज के अलग अलग क्षेत्रो में उत्क्रष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाली 9 संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रेनू शरण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। यहां पार्वती किरौला, चम्पा भौर्याल, चम्पा कोठारी, इला आर्या, अलका टंडन, दीप्ति जोशी, अंशील वर्मा, सुमनलता, चम्पा त्रिपाठी को उनके द्वारा समाज के प्रति किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मान पत्र व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को बहुत महत्व दिया जाता है। आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रेनू शरण ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के साथ इव टीजिंग और सेक्सुअल हैरसमेंट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसके साथ हमें यह अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के साथ हो रही ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिये आगे आना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आशा शुक्ला ने व संचालन- संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट व कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक पंकज नेगी, पवन सिंह कार्की व कपिल किशोर ने अपनी मनमोहक आवाज से चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में नागेश दुबे, अजय चौहान, नीरू भल्ला, सुशील शर्मा, कौस्तुभ चंदोला, योगेश बुधलाकोटी, पारस काण्डपाल, मनीष गोस्वामी, राहुल बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, प्रिया रंधावा, डिम्पल ऐठानी, इंज़ा मुश्रीफ़, स्वास्तिका रावत, रुचिता पालीवाल, हिमानी भट्ट, योगिता बनोला, ममता देवाल, पलक, मोहित जोशी, दीपक तिवारी, अक्षय कफलटिया, मोहिनी रावत, सुचित्रा जायसवाल, अरुण टंडन, विद्या महतोलिया, सरिता अग्रवाल, हेमा मेलकानी, दीप्ति खर्कवाल, भावना बिष्ट, कल्पना भंडारी, पूर्णिमा रजवार, काजल खत्री, स्काई गंगवार, भुवन प्रसाद, हर्षित चौहान, रेनू मौर्या, हेमा मौर्या, अलका जीना सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें