

भीमताल। में दिखा कुमाऊनी संस्कृतियों का रंग: सुर, संस्कृति आत्मनिर्भर का महासंगम डॉ हरीश सिंह बिष्ट भीमताल महोत्सव में महिला समूहों के स्टॉलों ने चंद घंटों में पचास हजार पार, मातृशक्ति की आर्थिक मजबूती करने वाला रहा महोत्सव”मातृशक्ति की आर्थिक मजबूती ही पहाड़ों की असली तरक्की” डॉ हरीश सिंह बिष्ट भीमताल युवा महोत्सव: लोक संस्कृति के रंग और महिला सशक्तिकरण की उमंग।

भीमताल। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए भीमताल के ब्लॉक सभागार में आयोजित भव्य युवा महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, सुरीले संगीत और न्योली देखने को मिली।

यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के दूर-दराज के गांवों से आईं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
उत्सव का ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा , पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पहाड़ों की तरक्की का रास्ता लोक कलाओं के संरक्षण और मातृशक्ति की आर्थिक मजबूती से होकर ही गुजरता है। जितेंद्र तोक्याल , पुष्कर मेहर, बबिता देवी छोटे कलाकारों के गीतों पर झूमा पूरा सदन।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं स्टालों से लगभग पचास हजार से ऊपर की बिक्री इस महोत्सव में हुई महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर जब उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायकों ने सुर छेड़े, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
• जितेंद्र तोक्याल, पुष्कर मेहर, बबिता देवी ने सुपरहिट गीत में युवा और अतिथि बुजुर्ग सभी दर्शक अपनी जगहों पर खड़े होकर थिरकने और झूमने को मजबूर हो गए।
इन दोनों लोक कलाकारों ने अपनी सुरीली और सुरमयी प्रस्तुतियों से पहाड़ की माटी की खुशबू को जीवंत कर दिया और देर तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध बांधे रखा।
इसके साथ ही छोटे कलाकार प्रिंस कुल्याल ने अपनी सुरीली आवाज में सबका मन मोहा दोगड़ा, सूर्यगांव ने लोकनृत्य, नैनीताल जीजीआईसी द्वारा लोकगीत, एवं लोकनृत्य का प्रदर्शन किया।
आयुषी पलड़िया , कविका पलड़िया ने सामुहिक लोकनृत्य का प्रदर्शन किया। महोत्सव का सबसे खूबसूरत और प्रेरणादायक हिस्सा स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल रहे।
इन महिलाओं ने अपने हाथों की कलाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया उत्तराखंड की लोक चित्रकला ‘ऐपण’ से सजे उत्पाद और हस्तनिर्मित सुंदर मालाएं। महिलाओं द्वारा खुद तैयार की गई आकर्षक डिजाइनर मोमबत्तियां और मिट्टी के एपन से सजाए खूबसूरत दीये।
शुद्ध और पौष्टिक विभिन्न घरेलू खाद्य सामग्रियां, पारंपरिक मसाले और स्थानीय व्यंजन विधायक सरिता आर्य ने कहा हमारे पहाड़ों की असली ताकत यहां की महिलाएं हैं।
इस तरह के महोत्सवों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को न केवल एक बेहतरीन बाजार मिलता है, बल्कि महिला समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का एक मजबूत हौसला भी मिलता है।
ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट: इस भव्य महोत्सव को आयोजित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीण अंचलों में छिपे प्रतिभाओं के हुनर को मंच देना और उनके उत्पादों को सीधे खरीदारों से जोड़कर बाजार दिया जा सके। ब्लॉक प्रमुख आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
आयोजन की सफलता के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई बड़े जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्य,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट,हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा,जिला भेषज सहकारी संघ अध्यक्ष नवीन क्वीरा, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डायरेक्टर धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, शिप्रा जोशी,पंकज जोशी,लक्ष्मण गंगोला जया बोहरा, सभासद शिप्रा जोशी, राधा कुल्याल, नितेश बिष्ट, मनोज भट्ट हितेन्द्र बिष्ट,प्रदीप कुमार, मुकेश पलड़िया, प्रदीप पाठक ममता दुमका, प्रेमा मेहरा, बबिता मनराल, रिंकू देवी पूर्व प्रधान हेमा आर्य,नवीन पलड़िया,अखिलेश सेमवाल, जितेन्द्र चनौतिया, पंकज उप्रेती, पंकज सूर्या, मोहित, अंकित आर्य, मुकेश बीडीओ हर्षित गर्ग जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत बी ओ दीपक मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद रामपाल गंगोला , मोनिक नायल द्वारा किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल का निधन*! यूकेडी में शोक की लहर
पूर्व सैनिक नायब सूबेदार खुशाल सिंह का निधन, पूर्व सैनिक संगठन में शोक की लहर
नैनीताल: लिफ्ट देने के बहाने किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, 36 वर्षीय युवक गिरफ्तार