

मंगोली क्षेत्र में सुनसान जंगल के पास की घटना, विरोध करने पर स्कूटी गिराकर भागी किशोरी
नैनीताल। मंगोली चौकी क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक 36 वर्षीय युवक ने किशोरी से लिफ्ट मांगी और सुनसान जंगल क्षेत्र में पहुंचने पर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम किशोरी स्कूटी से बाजार गई थी। लौटते समय रास्ते में युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। परिचित होने के कारण किशोरी ने उसे स्कूटी पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर सुनसान जंगल क्षेत्र में पहुंचते ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने के बावजूद जब युवक नहीं माना तो उसने स्कूटी गिरा दी और मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल राजेंद्र रावत के मुताबिक, आरोपी की पहचान हरीश चंद्र पांडे के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 व 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मचा कोहराम
ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर की यात्रा में गीता का योगदान*! पढ़ें *संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…
उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों से लेकर जिला पंचायत अध्यक्षों तक को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि प्रस्तावित