Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट का निधन, लालकुआं में शोक की लहर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

। नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट (74) के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त हो गया।वार्ड नंबर दो, गांधीनगर निवासी प्रेम बल्लभ भट्ट ने मंगलवार तड़के हल्द्वानी स्थित एक चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया।दिवंगत भट्ट के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नगर के व्यापारियों ने उनकी शव यात्रा निकलने तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मंगलवार सुबह उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।प्रेम बल्लभ भट्ट के निधन को लालकुआं के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन से नगर ने एक अनुभवी व्यापारी, मिलनसार व्यक्तित्व और समर्पित समाजसेवी को खो दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें