

# लालकुआं।**
ग्राम हल्दूचौड़ जग्गी में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर आज मंगलवार को श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु रामायण पाठ में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एवं उनकी पत्नी श्रीमती चंद्रिका बिष्ट की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रातः 11 बजे हुआ।
कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।कार्यक्रम के तहत बुधवार 4 नवंबर को प्रातः 10 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन एवं हवन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन होगा।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एवं श्रीमती चंद्रिका बिष्ट ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेने तथा प्रसाद एवं भंडारे में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा है कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल; भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था मामा
ब्रेकिंग न्यूज: *कांग्रेस हाईकमान ने क्या हरीश रावत को किया किनारे*! पढ़ें नई दिल्ली अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *चाचा चाची की हत्या कर भतीजा फरार*! पढ़ें~ और किसे किया अधमरा…