Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल; भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था मामा

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास टांडा जंगल के एस-मोड़ पर सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजीव गुप्ता शामिल हैं। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे रामपुर रोड पर टांडा जंगल के एस-मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी 29 वर्षीय राजीव गुप्ता अपने 50 वर्षीय बहनोई प्रेम शंकर शर्मा के साथ हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। राजीव अपनी भांजी भावना की 15 नवंबर को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने हल्द्वानी आए थे। रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर घर लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए! केवल उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने को शिक्षण कार्य की उपलब्धि नहीं माना जाएगा! सीडीओ ntl उवाच...

वहीं दूसरी बाइक पर सवार 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट अपने साथी 32 वर्षीय बृजेश सती के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ बिष्ट और राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेम शंकर शर्मा और बृजेश सती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृजेश सती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बेतालघाट ब्लॉक में तैनात थे VDO सौरभ बिष्ट

हादसे में जान गंवाने वाले सौरभ बिष्ट कालाढूंगी के मंगोलिया निवासी थे और नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व ही उनकी इस पद पर नियुक्ति हुई थी। सौरभ की मौत की खबर से उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, ‘चलो दिल्ली’ महारैली में उठाई लोकतंत्र और वोट के अधिकार की आवाज...

भांजी की शादी से पहले मामा की मौत से परिवार में मातम

दूसरे मृतक राजीव गुप्ता की मौत से उनके परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आगामी 15 नवंबर को उनकी भांजी भावना की शादी होनी थी। परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और राजीव शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहे थे। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

एसएचओ हल्द्वानी विजय मेहता ने बताया कि हादसे में चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान दोनों बाइकों की भिड़ंत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें