Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जनता के बुनियादी मुद्दे गायब*! राज्य में *अंकिता के बाद जैनी प्रकरण* सामने आया! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में अब अंकिता भंडारी कांड के साथ ही जैनी प्रकरण भी तूल पकड़ने लगा है! इसे लेकर कांग्रेस भाजपा नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं! कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पत्नी पर भी भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS

अब चुनाव निकट हैं बुनियादी मुद्दों की जगह अपराधिक मामले चुनावी मुद्दे होंगे ऐसा लगने लगा है! बात बुनियादी उठने की जगह दिशा जब भटकने लगे तब राज्य का भावी प्रिंट क्या होगा! इस चुनाव में जनता के बुनियादी मुद्दे भी कोई उठाएगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी दो नवंबर को जनपद नैनीताल दौरे पर*! पढ़ें= क्या है पूरा कार्यक्रम...

कुर्सी पाने के लिए बुनियादी मुद्दे किनारे कर जनता को उसके मुद्दे भुलाने के लिए नित नये फार्मूले सामने आ रहे हैं और जो जनता राज्य बनने के बाद भी सड़क, पुल, चिकित्सा जैसे बुनियादी मुद्दे उठने का इंतजार कर रही है वह सोचकर हैरान है!

पांच साल होने को है जनता के बुनियादी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया! लालकुआं में जनता आंदोलित है तो विपक्ष ने अपना अलग टेंट लगाया। मुद्दा हल हुए बगैर टेंट उखाड़कर चलते बना विपक्ष!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें