Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पंचायतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सीएम ने किया आह्वान*! पढ़ें~ देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख संगठन को उन्होंने कहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पंचायत प्रतिनिधि आसानी से उतार सकते हैं इसके लिये इच्छाशक्ति को मजबूती प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एक धामी सब पर भारी**क्या अब होगी उक्रांद से टक्कर भारी* पढ़ें~ उत्तराखंड चुनाव पर संपादक का नजरिया...

किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि पंचायतों को मिलने वाली धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए।

विकास कार्य समय पर पूरे हों और उनकी गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी तथा उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य प्राप्त होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कण्डारी, महासचिव गणेश चन्दोला, ज्योति ग्रोवर, संरक्षक हरीश बिष्ट एवं अन्य ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें