

बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम स्थित पुल के पास से पकड़ा गया आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
लालकुआं। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता स्थित पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 110 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान ईश्वरी प्रसाद उर्फ संज, पुत्र गोपाल राम, निवासी तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 170/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला एवं कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिग ब्रेकिंग: *उक्रांद की पहली सूची जारी*! पढ़ें एरी और आशीष नेगी को कहां से मिला टिकट…
भगवान प्रभु श्री रामलीला…चुनावी वर्ष बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए! केवल उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने को शिक्षण कार्य की उपलब्धि नहीं माना जाएगा! सीडीओ ntl उवाच…