Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की होगी महत्वपूर्ण भूमिका*! पढ़ें~ किसानों के लिए खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की “डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन” के अन्तर्गत एग्रीस्टैग के तहत कृषकों की फार्मर आइडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सरकार ने पेश किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट, किसानों, बुनियादी ढांचे और दिव्य कुंभ पर विशेष फोकस
Ad

जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने तथा योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाईयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि कृषक फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को समझते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अपने निकटवर्ती कृषि उद्यान, सहाकारिता विभाग के कार्यालय एवं सी०एस०सी० सेन्टर से सम्पर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। आसपास के अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊं रेजिमेंट का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...देखें vdo...

सामूहिक प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कृषकों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में सुविधा होगी।

जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सफल बनाएं और कृषि क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीक सक्षम बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें