

देहरादून। राज्य की बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड क्रांति दल यानी UKD ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
फाइव-लेयर सिस्टम के तहत पार्टी ने वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को प्रत्याशी बनाया गया है। द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है।कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल और राजपुर सीट से देव चंद उत्तराखंडी चुनाव लड़ेंगे।सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डी०डी० पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी बनाया गया है।काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को टिकट मिला है।देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेन्द्र सिंह नेगी और खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल को मैदान में उतारा गया है।वहीं धनोल्टी से चंदन सिंह राणा UKD के प्रत्याशी होंगे।
केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
भगवान प्रभु श्री रामलीला…चुनावी वर्ष बिंदुखत्ता अपडेट…
लालकुआं पुलिस की कार्रवाई, 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…
ब्रेकिंग न्यूज: प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए! केवल उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने को शिक्षण कार्य की उपलब्धि नहीं माना जाएगा! सीडीओ ntl उवाच…