Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *देश के विपक्ष को दिशा दे रही खटीमा की नेहा बोरा*! पढ़ें ~ ताजा विविध अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। पर्दाकिसान नेता और जन आंदोलन से जुड़े रहे भुवन जोशी कहते हैं कि उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली जे एन यू की छात्रा नेहा बोरा ने देश की सियासत में खलबली मचा दी है! देश का समूचा विपक्ष इस छात्रा के इशारों पर चलने को मजबूर दिख रहा है! भारत की राजनीति में इस बालिका ने मानो चंडी जैसा अवतार ले लिया है जो समूचे विपक्ष को ही डकार रहा है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पंचायतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सीएम ने किया आह्वान*! पढ़ें~ देहरादून अपडेट...

राहुल गांधी के आह्वान पर आहूत रैली में राहुल के कम नेहा बोरा के चर्चे अधिक थे! हर किसी की जुबां पर नेहा बोरा का नाम था! उत्तराखंड की इस छात्रा के परिजनों ने कभी ये सोचा भी न होगा कि उनकी बेटी एक दिन इतनी बड़ी लीडर के रूप में नजर आएगी!

आईने में जिसने जगह बना ली वह दर्पण देखे बिन रह नहीं सकता आज यही हाल देश के विपक्ष का नजर आ रहा है! नेहा बोरा की बात का तोड़ तलाश रहे विपक्षी दल! सन्न रह जाते हैं नेहा बोरा का वक्तव्य सुनकर!

नेहा बोरा भाकपा माले के छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो छात्र राजनीति से जुड़ी हुई हैं! नेहा बोरा ने जो कद अपना देश की राजनीति में बनाया है वह भारतीय नारी के लिए एक सोचनीय विषय है! एक छोटे से गांव की बेटी ने समूचे विपक्ष को अपना पिछलग्गू बना दिया जो भारतीय लोकतंत्र में यादगार रहेगा और इतिहास भी नेहा बोरा को भुला नहीं सकेगा जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया!

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें