Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चाचा चाची की हत्या कर भतीजा फरार*! पढ़ें~ और किसे किया अधमरा…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बागेश्वर। यहां खौफनाक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली पूरी जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के नरगोडी गांव में एक भतीजे ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर अपने सगे चाचा और चाची की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS

साथ ही बीच-बचाव करने पहुंची चाचा की बहू को भी आरोपी ने निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया ने पहले घर के ऊपरी कमरे में मौजूद अपनी चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद नीचे के कमरे में पहुंचकर चाचा पूरन चंद्र खोलिया को भी निशाना बनाया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *देश के विपक्ष को दिशा दे रही खटीमा की नेहा बोरा*! पढ़ें ~ ताजा विविध अपडेट...

चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो चाचा की बहू दर्शनी देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने उस पर भी तीन-चार वार कर दिए। जान बचाने के लिए दर्शनी अपनी बच्ची को लेकर कमरे में बंद हो गई और अंदर से कुंडी लगा दी। बाद में किसी तरह दूसरी ओर से बाहर निकलने में सफल रही।

ग्रामीण तीनों घायलों को सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने पूरन चंद्र और भगवती देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल दर्शनी देवी का उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता था। करीब पांच-छह महीने पहले भी उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घटना से एक दिन पहले भी उसके व्यवहार को लेकर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है।

इस दोहरे हत्या कांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित किए जाने की जानकारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हो सकता है इस बार खेला*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की खास अपडेट...

फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस वारदात ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले की शिकायतों और कथित विवाद के बावजूद हालात यहां तक कैसे पहुंचे? क्या समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई होती तो दो जिंदगियां बच सकती थीं? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच से सामने आने हैं। सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद आरोपी अब तक फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें