Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हो सकता है इस बार खेला*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में इस बार हर राजनीतिक दल के लिए वन अधिकार संगठन मुसीबत का सबब बनता जा रहा है! राजस्व गांव के नाम पर आजादी के बाद से अब तक जनता को ठगने वाले नेता और राजनीतिक दल मिशन 2027 में वन अधिकार संगठन के बिना जीत दर्ज नहीं कर सकते ये लगने लगा है!

ADVERTISEMENTS

वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन ने धुर विरोधी लोगों को भी एक मंच पर आने को मजबूर कर दिया है! सांप नाथ और नाग नाथ एक हो गए! लेकिन नेवले का रूप ले चुके वन अधिकार संगठन ने सबकी नींद उड़ा दी है!

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाईपास और कुंभ 2027 के लिए बड़ा फैसला: धामी सरकार ने 755 करोड़ रुपये की 5 बड़ी परियोजनाओं को दी हरी झंडी

वन अधिकार संगठन ने जो पहल शुरु की है उसके चलते राजनेताओं की नींद उड़ गई है! आजादी के बाद से अब तक जनता को ठगने वाले नेता अब जमीन तलाश रहे हैं लेकिन जनता अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है और सभी चुनाव बाज नेताओं के लिए गले की हड्डी साबित होती दिख रही है!

चुनाव बाज नेताओं को अब समझ नहीं आ रहा है कि वह राजस्व गांव मांग रही जनता को इस बार क्या कहकर गुमराह करेंगे ?

वन अधिकार संगठन ने पूरी विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है जो आने वाले भविष्य में क्या गुल खिलाती है ये देखने लायक होगा! राजनीतिक दलों के लोग प्रचार में घूमने लगे हैं लेकिन जनता उनको गले लगाने के मूड में नजर नहीं आ रही है!

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को 3470 हेक्टेयर जमीन पर राजस्व गांव बनाने के लिए निर्वनीकरण की तैयारी, लेकिन हाईकोर्ट के लिए 30 हेक्टेयर जमीन पर भी फंसा पेच!

1932 से बसे लोग आजतक नेताओं को गले लगाती रही पर अब जनता की मानसिकता बदलने लगी है! ऐतिहासिक रैली के बाद अब जनता अपने अधिकार के लिए जागरूक होती दिख रही है! इस बार जनता नया गुल खिला सकती है ऐसा प्रतीत होने लगा है!

अब वन अधिकार संगठन ने बीस दिसंबर को हल्द्वानी में विशाल आंदोलन करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है! संगठन ने साफ किया है कि वह राजस्व गांव घोषित करने तक चुप बैठने वाले नहीं हैं!

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में इस बार नया राजनीतिक ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें