

भीमताल। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भीमताल विधानसभा सीट पर टिकट के लिए एक दर्जन नेताओं की दावेदारी सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है। पंचायत राजनीति में लंबे अनुभव, लगातार तीन बार ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने और क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सक्रिय संपर्क के चलते उनकी दावेदारी पर खास चर्चा हो रही है।
भाजपा संगठन की ओर से भेजे गए प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भीमताल पहुंचकर संभावित दावेदारों से मुलाकात की और उनका पक्ष जाना। इस दौरान डॉ. हरीश बिष्ट ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने दावेदारी रखी।

पंचायत राजनीति का लंबा अनुभव, गांव-गांव तक सीधा संपर्क
डॉ. हरीश बिष्ट की राजनीतिक पहचान लंबे समय से भीमताल क्षेत्र की पंचायत राजनीति से जुड़ी रही है। ब्लॉक प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, स्थानीय जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों के बीच सक्रिय बनाए रखा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों के साथ उनके निरंतर संपर्क को उनकी राजनीतिक सक्रियता का अहम पहलू माना जाता है।
उनकी दावेदारी के साथ सबसे महत्वपूर्ण बात उनका पंचायत स्तर पर काम करने का अनुभव है। सड़क, पेयजल, ग्रामीण संपर्क मार्ग, पंचायतों की सुविधाएं और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों पर उनकी सक्रियता उन्हें क्षेत्रीय राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा बनाती है।

ब्लॉक प्रमुख के रूप में दोबारा जीतकर दर्ज करा चुके हैं राजनीतिक पकड़
वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ. हरीश बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक प्रमुख पद पर दोबारा जीत दर्ज की थी। चुनाव में उन्हें 28 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 10 मत प्राप्त हुए। इससे पहले भी वह वर्ष 2019 में ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। लगातार पंचायत राजनीति में सक्रियता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच संपर्क उनकी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
एक दर्जन दावेदारों में हरीश बिष्ट भी शामिल
भीमताल विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी करने वालों में दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खीमा शर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भावना मेहरा, देवेंद्र ढैला, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, मनोज साह, मुकेश बोरा, मनोज भट्ट, कुंदन चिलवाल और दिनेश सांगुड़ी के नाम शामिल हैं।
वहीं वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी इस सीट से प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
स्थानीय नेतृत्व और पंचायत अनुभव पर टिकी निगाहें
भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सामने टिकट चयन को लेकर कई राजनीतिक समीकरण हैं। एक ओर अनुभवी नेताओं की दावेदारी है, तो दूसरी ओर पंचायत स्तर पर लंबे समय से सक्रिय नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। डॉ. हरीश बिष्ट की दावेदारी में उनका ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ाव, पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संपर्क और स्थानीय मुद्दों का अनुभव प्रमुखता से सामने आ रहा है।
अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भीमताल सीट पर प्रत्याशी चयन करते समय किन राजनीतिक और संगठनात्मक पहलुओं को प्राथमिकता देता है। फिलहाल भीमताल की सियासत में हरीश बिष्ट की दावेदारी ने टिकट को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं:जनप्रतिनिधियों के प्रयास लाए रंग,वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत…देखें क्या आया आदेश
56–लालकुआं विधानसभा: होने लगी 2027 के चुनावों की तैयारियां,मंत्री का दौरा बना चर्चा का विषय…कांग्रेस,भाजपा के संभावित प्रत्याशी मैदान में…
लालकुआं: जिंदगी और मौत से जूझ रहे कैंसर से पीड़ित बिंदुखत्ता निवासी सुनील को है आपकी मदद की दरकार… इस प्रकार कर सकते है मदद…