

लालकुआं: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मचा कोहराम
लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के फरीदपुर स्थित होली चौराहा निवासी 37 वर्षीय राजेश फल-सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले तीन माह से अपनी पत्नी के साथ बिंदुखत्ता के घोड़ानाला स्थित ससुराल में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि गत दोपहर राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी द्वारा टोके जाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद राजेश दूसरे कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो राजेश कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। हल्द्वानी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
पूर्व सैनिक नायब सूबेदार खुशाल सिंह का निधन, पूर्व सैनिक संगठन में शोक की लहर
नैनीताल: लिफ्ट देने के बहाने किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, 36 वर्षीय युवक गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर की यात्रा में गीता का योगदान*! पढ़ें *संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…