

खटीमा में एक साधारण सैन्य परिवार से जुड़े पुष्कर सिंह धामी ने अपना राजनीतिक कैरियर खुद अपने हाथों से बुनने का काम किया है जो आज सपत्नीक सब पर भारी बारिश की तरह टूट रहे हैं!
पुष्कर धामी ने इन गुजरते पांच साल में अपनों के जख्म खाए! कभी किसी ने मुसीबत खड़ी की तो कभी कोई गले की हड्डी बन गया!
लेकिन इस युवा राजनीतिक पुरोधा ने बखूबी बेहतर अंदाज में शासन को डोलने नहीं दिया! जबकि कई अपने ही वरिष्ठता का मोहरा लेकर वार करते रहे लेकिन धामी की कुशल नेतृत्व शैली ने सबके अरमानों पर पानी फेरने का काम किया है!
बहुत शालीनता के साथ शासन प्रशासन को चलाने की कुशाग्रता पुष्कर धामी में कूट कूट कर भरी हुई प्रतीत होती है! उनके ही पदचिन्हों पर उनकी धर्मपत्नी गीता धामी भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं!
सामाजिक राजनीतिक जन सरोकारों से उनका मिलना सांस्कृतिक कलाकारों के साथ उनका रंगमंच भी किसी प्रतिभा से कम नहीं लगता!
फिर चुनाव होने वाले हैं पूरे राज्य में डुगडुगी बजने लगी है और पुष्कर धामी/गीता धामी ने धरातलीय आंकड़े देख फिर से सब गुब्बारों को फ्यूज करने की तैयारी शुरु कर दी है!
पुष्कर धामी सरकार की वापसी का ताना बाना बुन रहे हैं और फिर कमल खिलाने की तैयारी धरातल पर तेज हो गई है! छह नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह देहरादून अपडेट लेने आ रहे हैं। सीएम पुष्कर धामी सरकार कैसे वापसी करेगी और किस तरह पचास सीट भाजपा की हों!
विभिन्न स्थानों पर जन भावना के अनुरूप नेता जन संवाद स्थापित करते हैं और जनता की भावना समझ उनको तत्काल कुछ राहत मिले तो बहुत कुछ अनुकूल होगा! धरातल पर उतरे बिन सड़क का ज्ञान नहीं होगा कि गड्ढा कहां है!
सीएम पुष्कर धामी और गीता धामी ने दीपावली पर लोगों को शुभकामनाएं देते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मिशन 2027 फतह होगी और सनातन धर्म का परचम लहरायेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों से लेकर जिला पंचायत अध्यक्षों तक को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि प्रस्तावित
ब्रेकिंग न्यूज: *रेखा आर्या के पति पप्पू को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत*! पढ़ें~ रेखा आर्या की तरफ से कितनी लगी हैं धाराएं…
ब्रेकिंग न्यूज: *मदर डेयरी का दूध कम फेंट का मिला*! मिलावटखोरों के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा! पढ़ें ~ ताजा अपडेट…