

मोतीनगर /लालकुआं विधानसभा क्षेत्र। कभी कभी अनर्थ हो जाता है और इंसान अंदर से बुरी तरह टूट जाता है! यहां आज एक हृदय को हिला देने वाली घटना घटित हुई है!
यहां एक ही परिवार के दो भाइयों की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार 3 नवंबर की शाम करीब चार बजे हरीश आगरी मोतीनगर बाजार से अपने घर किशनपुर सकुलिया लौट रहे थे कि इसी दौरान काठगोदाम से दिल्ली को जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की वह चपेट में आ गए।
हादसा इतना दर्दनाक था कि हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पहुंची (जीआरपी) और सिविल पुलिस उन्हें मृत्यु की पुष्टि के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए।
यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सबसे ग़मगीन पहलू यह है कि हरीश आगरी अपने पीछे पत्नी और एक नन्ही बेटी को छोड़ गए हैं। वह दिल्ली में नौकरी करते थे और दीपावली का पर्व मनाने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आए थे।
परिवार को क्या पता था कि दिवाली की खुशियां मनाने घर लौटा बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा।हरीश अपने चार भाइयों में मझले थे। परिवार पहले ही दो बेटों को खोने का गम झेल चुका था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनके बड़े भाई बिशन आगरी की भी मोतीनगर के समीप रेलवे लाइन पार करते समय जम्मू तवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
बिशन अपने पीछे सात बेटियों को छोड़ गए थे। परिवार अभी इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब हरीश की मौत ने पुराने जख्म फिर हरे कर दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बागेश्वर में बीजेपी नेता एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट का निधन, लालकुआं में शोक की लहर…