Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर में बीजेपी नेता एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

Ad
खबर शेयर करें 👉

लोहे की रॉड से सिर पर किए दो वार, हत्या के बाद चारपाई के नीचे छिपाया शव; भाई के साथ कार में रखकर गोमती नदी में फेंका

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में बीजेपी नेता एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात हुए विवाद के दौरान महिला ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से धीरेंद्र के सिर पर दो वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में चारपाई के नीचे छिपा दिया और अगले दिन अपने भाई की मदद से कार में रखकर गोमती नदी में फेंक दिया।

17 अक्टूबर को घर से निकले, फिर नहीं लौटे धीरेंद्र

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि धीरेंद्र परिहार (35) की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी मां नंदी परिहार ने 31 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार धीरेंद्र 17 अक्टूबर की शाम बागेश्वर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *देश के विपक्ष को दिशा दे रही खटीमा की नेहा बोरा*! पढ़ें ~ ताजा विविध अपडेट...

CCTV और मोबाइल सर्विलांस से खुला हत्याकांड का राज

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा, जिसकी जांच में संबंध लता भंडारी निवासी मुनस्यारीखेत, बागेश्वर से सामने आया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कथित तौर पर हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई।

विवाद के बाद लोहे की रॉड से किए दो वार

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र शराब के नशे में उसके घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि धीरेंद्र की ओर से जबरदस्ती किए जाने पर महिला ने घर में रखी लोहे की रॉड से उनके सिर पर दो वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शव को घर में रखी चारपाई के नीचे छिपा दिया।

भाई के साथ मिलकर कार से नदी में फेंका शव

पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर की सुबह महिला ने अपने भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोप है कि रात में त्रिभुवन कार लेकर महिला के घर पहुंचा। दोनों ने शव को कार की पिछली सीट पर रखा और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर धुनाई बैंड के पास नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट का निधन, लालकुआं में शोक की लहर...

3 नवंबर को गोमती नदी किनारे मिला शव

महिला और उसके भाई की निशानदेही पर पुलिस ने 3 नवंबर की शाम गोमती नदी किनारे से धीरेंद्र परिहार का शव बरामद किया। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और शव को ले जाने में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे में हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस की जांच में सामने आए इस घटनाक्रम ने पूरे बागेश्वर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें