Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर-लालकुआं रेल खण्ड (66 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं

ADVERTISEMENTS

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर रामपुर-लालकुआं रेल खण्ड (66 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत के साथ नव विद्युतीकृत रामपुर- लालकुआं रेल खण्ड का निरीक्षण 30 मार्च, 2022 को प्रातः 9.00 बजे रामपुर से करेंगे। निरीक्षण के उपरांत वापिसी में लालकुआं-रामपुर रेल खंड पर गति परीक्षण भी किया जायेगा।मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने जन सामान्य से अपील की है कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नवविद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न ही स्वयं जायें तथा न ही अपने मवेशियों को जाने दें। अब इस खंड के ओवर हेड में हाई वोल्टेज 50 हर्ट्ज करेंट प्रवाहित होगी जिस पर रेल संरक्षा आयुक्त विशेष निरीक्षण ट्रेन से गति परीक्षण करेंगे। अब यह रेल खण्ड विद्युतीकृत माना जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें