

नैनीताल। सूखाताल स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना के बाद ADM के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सेफ्टी के दृष्टिगत लगभग 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया ।
क्लोरीन गैस के 50 Kg वजन के सिलेंडर से लीक होने की जानकारी सामने आने पर SDRF और NDRF की संयुक्त टीम द्वारा गैस सिलेंडर को पानी में डुबाकर निष्क्रिय किया गया । स्थल पर मेडिकल टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है ।उक्त स्थल वर्तमान में सुरक्षित है।
3 लोगों को उल्टी की शिकायत आने के कारण BD पांडे हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है ।चिकत्सकों की टीम द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है ।गैस लीक के कारणों की जांच हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट को आदेशित किया गया है ।
जल संस्थान सहित सभी विभागों को अपने अन्य विभागीय परिसरों में भी इस प्रकार के केमिकल स्टोरेज की सेफ्टी का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए हैं ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…