

गैरसैंण। आज सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक-संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…