Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

गोल्ड लोन के नाम पर एक महिला व उसके गुर्कों ने 71 परिवारों का सोना हड़पा! गांव में मचा हड़कंप! लालकुआं कोतवाली पर टिकी नजरें! पढ़ें जालसाज गिरोह का कारनामा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता/लालकुआं। यहां गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर एक महिला और उसके साथियों ने 71 परिवारों का जेवरात हड़प लिया! जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। मामला लालकुआं कोतवाली पहुंचा है! देखना है पुलिस क्या उचित कार्यवाही करती है!

प्राप्त समाचार के अनुसार तथाकथित सीमा आर्य नामक महिला कठानी तिवारी नगर में रहती है उसका लंबे समय से सोना एकत्र करने का अभियान चल रहा था!

इसके तहत उसने पूरे कठानी गांव की महिलाओं को लंबे समय से झांसे में लेकर बारी बारी से सबका जेवर अपने पास रख लिया और इसमें लालकुआं का तथाकथित एक सुनार पवन नामक सोना खरीदता रहा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

इसका भंडा फोड़ कल उस समय हुआ जब गांव में शादी थी! गांव की कुछ महिलाएं तथा कथित सीमा आर्य के पास गई और अपना जेवर मांगने लगी तो उसने देने से इंकार कर दिया! इससे मामला खुल गया।

बताया जाता है इसके बाद ये हवा गांव में फैल गई कि सीमा आर्या सोना वापस नहीं दे रही तो सभी महिलाएं उसके घर पहुंचीं और हंगामा मच गया! पूरे गांव की महिलाऐं बोली उनके पास कोई जेवर नहीं है!

बताया जाता है 71 महिलाओं का जेवर गोल्ड लोन के नाम पर ठगी का शिकार हो गया! इसके बाद गांव की सभी महिलाऐं और उनके परिजन कालिका मंदिर पुलिस चौकी पहुंचे और आप बीती सुनाई तो पुलिस आरोपियों को पुलिस चौकी लेकर आई।

मामला बढ़ता देख मामला कोतवाली लालकुआं भेज दिया गया है! बताया जाता है एक करोड के करीब का सोना जालसाज हड़प चुके हैं! चर्चा है कि यहां लंबे समय से इस तरह का धंधा चल रहा था जो गांव के गांव सोना हड़पने का एक सुनियोजित तरीके से बड़ा षड्यंत्र बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

लालकुआं पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है ये उसके विवेक पर निर्भर करता है! ये मामला यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर एक ग्रामीण का कहना है सीमा आर्य ने तीन साल पहले उससे 1.80 लाख उधार लिया जो अब तक नहीं दिया! चर्चा है कि सीमा आर्य छह महीने का समय मांगने लगी है! गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस क्या कदम उठाती है ये महत्वपूर्ण है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें