

नैनीताल।
आज यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं राज्य बालिका नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
ऐसे स्थान जहां बालिकाऐं/महिलायें अपने आप कोे असुरक्षित महसूस करती है, उन असुरक्षित क्षेत्रों के चिन्हिकरण हेतु समिति का गठन किया गया है। समिति में बाल विकास, प्रोवेशन, शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग की टीमें असुरक्षित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से हल्द्वानी और अन्य शहरी क्षेत्रों की कॉलेज जाने वाली छात्राओं से वार्ता कर उनके फीडबैक के आधार पर शहर के महिलाओं हेतु असुरक्षित स्थानों को चिन्हीकरण कर सूची बनाएगी
।
इसके लिए टीम सभी डिग्री कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यशाला करेगी । इस सूची के आधार पर पुलिस और प्रशासन द्वारा इन स्थानों का भौतिक सत्यापन कर असुरक्षा के कारणों को चिन्हित कर, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, रात्रि गश्त आदि कार्यवाही की जाएगी ।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि हल्द्वानी, रामनगर आदि क्षेत्र के ऐसे स्थान जो बालिकाओं के लिए असुरक्षित है उन स्थानोें का चिन्हिकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर काफी संवेदनशील है, इसलिए समिति के सदस्य हल्द्वानी शहर के डिग्री कालेज एवं शासकीय एवं निजी बालिका इन्टर कालेजों में रोस्टर वार सभी कालेजों की बालिकाओं से संवाद कर असुरक्षित क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल कर सूची भी तैयार करें।
उन्होंने कहा असुरक्षित क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढाई जायेगी साथ ही उन स्थानों पर लाईटिंग एवं सीसीटीवी कैमरा भी लगाये जायेंगे।
उन्होेंने कहा समाज में ऐसी बच्चियां जो गरीब,असहाय है लेकिन उनको अच्छी शिक्षा प्राप्त करनी है, उनका चिन्हिकरण कर उनकी अच्छी शिक्षा की ओर महिला बाल विकास विभाग कार्य करे।
उन्होंने कहा जनपद की ऐसी प्रतिभावान महिलायें जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के साथ ही इतिहास में ऐसे कार्य किये हैं लोगों को इनके बारे में जानकारी ही नहीं है, उन प्रतिभावान महिलाओं के प्रेरणा दायक पोस्टर लगाये जांए ताकि लोग उनसे प्रोत्साहित होकर बालिकाएं प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा बालिकाओं को नये अपराधिक कानूनों के साथ ही यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी)
आदि कानूनों के महिलाओं संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दें, इसके लिए पोस्टर, पम्पलेट के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि बालिकायें को कानूनोें के बारे मेें जानकारी हो सकें।
बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिह,बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, प्रोवेशन अधिकारी वर्षा, संरक्षण अधिकारी प्रकाश काण्डपाल, सीडीपीओ पार्वती कोरंगा, पूनम रौतेला,तुलसी बोरा,शिल्पा जोशी, अनिता सक्सेना
मौजूद थे।
1
/
78
5 March 2026
उत्तराखंड में होली की घूम
होली समाचार बिंदुखत्ता
3 March 2026
होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल
मैत्री कार्यक्रम आयोजित : दी फाउंडेशन एकेडमी रावत नगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल अपडेट
1
/
78
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…