Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

जिला आबकारी अधिकारी जोशी ने दी शराब बेचने वालों को नसीहत! सभी दुकानों पर सीसी कैमरे चालू रखने ओवर रेट पर लगाम लगाने को ये दिए आदेश! पढ़ें अवैध शराब बेचने वालों पर क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद के सभी मदिरा फुटकर अनुज्ञापी निर्धारित अंकित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें, निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर मदिरा अथवा बीयर के विक्रय करने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह चेतावनी जिला आबकारी अधिकारी एन आर जोशी ने दी है।

जिला आबकारी अधिकारी ने जनपद की जनता से अपील की है कि जिन दुकानदारों के द्वारा मदिरा में अंकित मूल्य से अधिक धनराशि ली जा रही है तत्काल सूचना दें ताकि सम्बन्धित अनुज्ञापी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अनुभव की मौत पर सर्वत्र शोक*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जिला आबकारी अधिकारी एन आर जोशी ने लोगों की शिकायत मिलने पर बताया कि कुछ मदिरा अनुज्ञापियों द्वारा मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य से अधिक धनराशि ली जा रही है। उन्होंने जनपद के समस्त मदिरा दुकानदार स्वामियों से कहा कि अंकित मूल्य से अधिक धनराशि लेने पर सम्बन्धित मदिरा दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही जायेगी।

उन्होेने जनपद के सभी मदिरा अनुज्ञापियों को निर्देश दिये हैं कि सभी मदिरा दुकानदार एमआरपी मूल्य की सूची पठनीय स्थान पर दुकान के बाहर लगायेंगे तथा ग्राहक स्वैप मशीन चालू हालत में रखेंगे एवं ग्राहक द्वारा बिल मांगे जाने पर तत्काल बिल उपलब्ध करायेंगे।

उन्होंने सभी मदिरा दुकान अनुज्ञापियों को दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा चालू हालत रखने के निर्देश दिये उन्होंने कहा सीसीटीवी कैमरा बन्द पाये जाने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने आम जनता से अपील की है कि मदिरा में अंकित मूल्य से अधिक धनराशि लेने पर जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल मो-9412496113/ 6397066675, आबकारी निरीक्षक नैनीताल मो- 9412413645, हल्द्वानी 8126915747 तथा आबकारी निरीक्षक रामनगर 9557008141 पर सूचना दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

जोशी ने जनपद के समस्त आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर ओवर रेट मदिरा देने वाले दुकानदारों एवं बारां के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर सूचना देना सुनिश्चित करें ताकि ओवर रेट में मदिरा देने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

इधर अधिकारी ने अवैध रूप व मिली भगत से चल रहे कारोबार पर कहा कि आबकारी विभाग को लोग उपरोक्त नंबरों पर सूचना दें जिसकी जानकारी व बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें