Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

पुलिस अधिकारी के मानसिक रूप से बीमार बेटे ने की सब्बल मारकर मां की हत्या! पढ़ें कितने साल की थी मृतका…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पीटीएस मुरादाबाद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक (मिनिस्टीरियल) मलखान सिंह द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके पुत्र आदित्य उम्र 30 वर्ष के द्वारा बलवीर रोड, भागरथी एन्क्लेव में उनके आवास पर उनकी पत्नी बबीता रानी उम्र 57 वर्ष की सब्बल मारकर हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

उक्त सूचना पर उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे, घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जानकारी में मलखान सिह द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

घटना के सम्बन्ध में मलखान सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल उनके पुत्र आदित्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा मौके से घटना में प्रयुक्त सब्बल को कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना...

इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें