






चोरगलिया। भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में आरक्षित वन क्षेत्र में बसे खत्तों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
रेंखाल, उरई खत्ता, कलिंग , रसाली, बौढखत्ता, चीड़ खत्ता, नया गांव सहित आधा दर्जन गांवों में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजई बनाए जाने के लिए जोरदार तरीके से संपर्क किया गया।
सीएस पाण्डेय कार्यकर्ताओं संग हर दिन सुबह सुबह निकल जाते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी सरकार, सीएम पुष्कर धामी सरकार के विकास का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
उनके साथ दर्जनों लोग भी शामिल हैं जो डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सीएस पाण्डेय ने कहा हर जगह लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले हैं लोगों में देश प्रेम की भावना नजर आती है।
उन्होंने कहा अब तक उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में दस्तक दे दी है हर तरफ लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: मिशन आरोग्य ! मिशन चिरंजीवी भारत! पढ़ें कहां लगाया शिविर…
ब्रेकिंग न्यूज: येल्लो अलर्ट जारी! पढ़ें मौसम अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…