Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *निकल गया वोटों का भूतिया टोकरा*! पढ़ें: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को लेकर *प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। चुनाव नजदीक देख बरसात की तरह तथाकथित नेता भी त्राहि त्राहि मचाने लगे हैं! वोट की टोकरी बाहर निकालने लगे हैं ? घर आंगन धमकने लगे हैं और चुनाव में समर्थन की अपील करने लगे हैं!

ADVERTISEMENTS

कुछ वर्तमान तो कुछ भूत भविष्य दोनों बनकर जनता के घर आंगन चक्कर लगाने लगे हैं और मजे की बात यह देखिए इनके अंदाज अलग अलग हैं!

तटबंध बनवाने के लिए कोई नेता सक्रिय नहीं दिख रहा है जबकि बरसात में सबने कहा था पानी कम होने पर दीवार बनना शुरू हो जाएगा लेकिन इस दिशा में कोई पहल भी नहीं दिख रही है जो जनता के साथ धोखा कहा जाएगा ?

एक ही दल के कई दावेदार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं! भाजपा से वर्तमान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व आप से विधायक प्रत्याशी रहे वर्तमान में भाजपा के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक ऑन लाइन सदस्य बनाने वाले इंजीनियर चंद्रशेखर पांडे, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला, दीपक जोशी मुख्य हैं!

कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल/हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, कुंदन मेहता, प्रमोद कलौनी, राजेंद्र खनवाल, संध्या डालाकोटी सहित अनेकों लोग सक्रिय हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भैंस को बचाने के चक्कर में दो वाहन भिड़े एक मरा नौ घायल*! पढ़ें : उधमसिंह नगर अपडेट...

अब नेता सत्ता पक्ष क्या कर रहे हैं ? राजस्व गांव घोषित होने की उम्मीद जगाकर स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट कहते हैं वह विधायक रहे या न रहें लेकिन जो विकास का पौंधा उन्होंने लगाया है राजस्व गांव उसे वह सूखने नहीं देंगे क्योंकि वह स्वयं बिंदुखत्ता के निवासी हैं और उनकी आज भी बिंदुखत्ता में जमीन है!

अब राजस्व गांव घोषित होने में कितना समय लगेगा ये सीएम पुष्कर धामी सरकार पर निर्भर है! विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा वह 2027 की तैयारी में जुटे हैं और पुनः जनता के आशीर्वाद से दूसरी बार विधानसभा जाऊंगा! दीपेंद्र कोश्यारी को विश्वास है टिकट उनको मिलेगा, नवीन दुम्का समानांतर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं! पार्टी का अपना मामला है किसे टिकट देती है!

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने धरातल पर जमकर जन संपर्क अभियान चलाया है जिससे भाजपा के सभी दावेदार जन संपर्क अभियान में जुट गए हैं! प्रतिस्पर्धा चल रही है एक दूसरे को मात देने की! दीपेंद्र कोश्यारी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में तूफानी पारी खेलने का मन बनाकर चल रहे हैं ? देखना है पार्टी चुनाव में किसपर विश्वास जताती है!

कांग्रेस नेताओं ने सरकार के चार साल में मित्र विपक्ष की भूमिका न निभाई होती तो गोला नदी किनारे तटबंध बन गए होते और बिंदुखत्ता ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गए होते! चार साल में एक भी आंदोलन कांग्रेस ने नहीं किया! उसके बाद कहेंगे 2027 तो कांग्रेस का है!

मित्र विपक्षी दल सरकार पर दबाव बनाने ने नाकाम साबित हुए हैं जिससे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है! सरकार विपक्ष की बात माने तभी तो उसे आंदोलन की ताकत कहते हैं! पुलिसिया लट्ठ से डरने वाले नेता कैसे बनेंगे ?

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा नेता मनोज का निधन*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

राजस्व गांव घोषित किए जाने के लिए कांग्रेस अपने दामन में नजर डाले कि उसने कितने आंदोलन चार साल में किए ! भाजपा विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट लगातार इस मामले को उठा रहे हैं और भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी भी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षण कर रहे हैं!

भाजपा के सभी दावेदार राजस्व गांव के लिए पैरवी कर रहे हैं! कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर चार साल चुप्पी साध कर जनता की चली आ रही लड़ाई को कमजोर किया है!

अन्य पक्के गांव की तर्ज पर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाएगा ? सबने कहा ? चुनाव में ही मुद्दा सिर आंखों पर उतर आता है! इसके बाद चार साल फाइल के चक्कर लगाने में रहता है! वाह रे मुद्दे तुझे भी कितने बार ठगा गया है! और न जाने कितने बार ठगा जाएगा ? चुनावी सीजन में हर किसी की जुबां पर राजस्व गांव ही रहता है! लेकिन इस बार लोगों को उम्मीद है कि पुष्कर सिंह धामी सरकार इस समस्या को हल करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें