
हल्द्वानी। स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष ने पुलिस को दी गई तहरीर में कारोबारी ने बताया कि कथित ज्योति नामक महिला कभी मकान खरीदने तो कभी निजी जरूरत बताकर उससे रकम मांगती थी। अब उसने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। पीड़ित के अनुसार
एटीएम और क्यूआर कोड के माध्यम से भी भुगतान कराया गया। आरोप है कि एक मकान के नाम पर 30 लाख रुपये मांगने के बाद प्रतिदिन 30 प्रतिशत ब्याज जोड़ने की बात कही गई।
वहीं, हीरानगर में मकान खरीदने का हवाला देकर करीब 60 लाख रुपये वसूले गए। छोटी-छोटी रकम पर भी इसी तरह ब्याज जोड़ने का आरोप है। चार लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी।
कारोबारी के अनुसार, लगातार वसूली के चलते उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई और उसे अपना घर, स्टोर और फ्लैट तक बेचना पड़ा।
इसके बावजूद आरोपियों की मांग बंद नहीं हुई। तहरीर के मुताबिक, पांच नवंबर को ज्योति सिंह काठगोदाम में उसके छोटे भाई के घर के पास पहुंची और चार लाख रुपये की मांग की।
कारोबारी ने तबीयत खराब होने और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए 12 नवंबर तक का समय मांगा, लेकिन इसके बाद भी फोन कर रकम देने का दबाव बनाया जाता रहा।
आरोप है कि पैसे नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक करने, घर पहुंचने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने शुरू की जांचमामले में कारोबारी की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस अब आरोपों की जांच के साथ ही बैंक खातों में हुए लेनदेन और संपत्ति की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लेनदेन के माध्यम को भी जांच में शामिल किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस
उत्तराखंड में सड़क और रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने चारधाम मार्ग के भूमि विवाद 15 दिन में निपटाने का दिया अल्टीमेटम
किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक….