

बिंदुखत्ता के युवकों की संलिप्तता आई सामने, पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया; एक आरोपी हिरासत में
किच्छा। शहर में सोमवार को दिनदहाड़े अपहरण और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। एचडीएफसी बैंक के सामने बोलेरो सवार छह युवकों ने एक स्विफ्ट कार को घेरकर उसमें सवार हरजिंदर सिंह को जबरन बाहर खींच लिया। इसके बाद सड़क पर गिराकर बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन बोलेरो में डालकर अगवा कर लिया। वहीं, एक आरोपी पीड़ित की स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गया।
मामले में बिंदुखत्ता क्षेत्र के युवकों की संलिप्तता सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस के अनुसार, बाजपुर के इटऊआ निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र रतन सिंह का लालकुआं क्षेत्र के कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को वह अपने साथी संदीप के साथ स्विफ्ट कार से किच्छा पहुंचे थे। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक के पास बोलेरो सवार छह युवकों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया।
हमलावरों ने हरजिंदर को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और जबरन बोलेरो में डालकर ले गए। इस दौरान उसका साथी संदीप मौके से भाग निकला। एक आरोपी स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही किच्छा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई के दबाव में आरोपी स्विफ्ट कार को आनंदपुर मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने अपहृत हरजिंदर सिंह को नगला के पास से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह लेनदेन का विवाद सामने आया है। घटना में लालकुआं, बिंदुखत्ता और शांतिपुरी क्षेत्र के युवकों की संलिप्तता बताई जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच
ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष ने महिला के खिलाफ दी तहरीर*! पढ़ें कितने रुपये हड़पने का लगाया आरोप…
हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस