Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद, डीएम और चेयरमैन ने भरा स्व गणना फार्म! पढ़ें रामनगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर । सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा नगर पालिका परिषद रामनगर के अध्यक्ष मो.अकरम ने स्व-गणना अभियान के तहत अपना स्व-गणना फार्म भरकर आमजन को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि स्व-गणना जनगणना प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपने परिवार एवं घर से संबंधित आवश्यक जानकारियां स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। इससे जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना स्व-गणना फार्म अवश्य भरें तथा परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। साथ ही अन्य लोगों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें, ताकि जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश के सही जानकारी देश के विकास की पहली सीढ़ी है और जनगणना से ही जन कल्याण संभव है।

उन्होंने कहा कि सरकार आप तक योजनाओं का लाभ सही तरह से पहुँचा सके, इसके लिए सभी की भागीदारी बहुत ज़रूरी है।उन्होंने बताया कि इस बार भारत की जनगणना- 2027 में आपके लिए एक नई और आसान सुविधा शुरू की गई है – _स्व-गणना (Self Enumeration)__स्व-गणना क्या है और क्यों आवश्यक है?_इसमें आप जनगणना प्रगणक के आने का इंतज़ार किए बिना, अपनी जनगणना की जानकारी खुद अपने मोबाइल / लैपटॉप से भर सकते हैं।✅ आप अपनी सुविधा से, अपने समय पर जानकारी भर सकते हैं✅ आपके द्वारा दी गई जानकारी अधिक सटीक और गोपनीय रहेगी✅ प्रगणक का कार्य तेज़ होगा और आपका समय बचेगा✅ यह पूरी तरह से वैकल्पिक और सुरक्षित है_कब से कब तक किया जाना है?__जनपद नैनीताल के लिए:__🗓️ 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक (15 दिन)__किस लिंक से किया जाना है?_आधिकारिक पोर्टल: _https://se.census.gov.in_बेहतर दृश्यता के लिए लैपटॉप / डेस्कटॉप का उपयोग करें। एक बार भाषा चुनने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को लेकर गोष्ठी आयोजित*! *पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी लेकिन स्वरूप बदलता रहेगा*! पढ़ें~ क्या विषय था गोष्ठी का...

_कैसे किया जाना है? (बहुत आसान)_1. पोर्टल पर जाएं, अपना राज्य और पसंद की भाषा चुनें2. जनगणना के प्रथम चरण (HLO) में दिया गया मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें3. मानचित्र पर लाल मार्कर को अपने घर के बिल्कुल सटीक स्थान पर लगाएं4. परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरें – प्रश्न 1-6 हर सदस्य के लिए, प्रश्न 7-40 विस्तार से5. जानकारी की समीक्षा करके “परिवार प्रस्तुत करें” पर क्लिक करें_

किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे?_कुल 40 प्रश्न हैं:_प्रश्न 1-6 :_ नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि व आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु_प्रश्न 7-13 :_ पति/पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति (SC/ST), माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता_प्रश्न 14-17 :_ मातृभाषा, साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता, शिक्षा_प्रश्न 18-25 :_ कामकाज, व्यवसाय, उद्योग, कार्यस्थल तक की यात्रा_प्रश्न 26-30 :_ जन्म स्थान, पूर्व निवास, निवास अवधि, स्थायी पता_प्रश्न 31-33 :_ महिलाओं के लिए जीवित बच्चों की संख्या_प्रश्न 34-40 :_ कोविड टीकाकरण, बैंक खाता, मोबाइल, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस_आसानी के लिए क्या-क्या तैयार रखें?_📝 परिवार के सभी सदस्यों के पूरे नाम, जन्म तिथि और आयु📝 शिक्षा, काम/व्यवसाय, मातृभाषा की जानकारी📝 बाहर से आकर बसे सदस्यों के पूर्व निवास का पता📝 आधार, वोटर आईडी, बैंक खाते की जानकारी (नंबर याद हो तो काफी है, कोई दस्तावेज़ अपलोड नहीं करना)📝 यदि परिवार में दिव्यांगता या अन्य विशेष स्थिति है तो उसकी जानकारी_इसके बाद क्या होगा?_

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करों पर कसेगा शिकंजा, गढ़वाल-कुमाऊं में बनेंगी स्पेशल 'क्राइम कंट्रोल यूनिट'

सफलतापूर्वक जमा करने पर तुरंत स्क्रीन पर _’P’ अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID)_ दिखाई देगी और आपके मोबाइल पर SMS से भी आएगी। कृपया इसका स्क्रीनशॉट ले लें, लिखकर सुरक्षित रखें और परिवार के सभी सदस्यों के साथ साझा कर दें।

_द्वितीय चरण में प्रगणक को कैसे देनी है?_जनगणना के द्वितीय चरण में जब प्रगणक आपके घर आएगा, तो उसे बस यह SE ID उपलब्ध करा दें।

प्रगणक अपने मोबाइल में आईडी का मिलान करेगा। मिलान होते ही आपका डेटा स्वीकार हो जाएगा और आप दोनों के हस्ताक्षर होंगे।आइए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

_जनगणना 2027 – आपकी जानकारी, देश का भविष्य__हेल्पलाइन: 1855 | व्हाट्सएप: 1800-180-1855 | पोर्टल पर ‘प्रगति’ वर्चुअल सहायक भी उपलब्ध_—

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें