Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा में मुख्यमंत्री का जनता दरबार: पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Ad
खबर शेयर करें 👉

खटीमा (उधम सिंह नगर): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड और अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाकर आमजन व जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

​जनसमस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि आम नागरिक की पीड़ा का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि फरियादियों को अपने जायज कामों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें प्रशासनिक जवाबदेही सबसे अहम है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में खूनी संघर्ष: जंगल में घास लेने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर भालू का जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनअपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

​कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू व रणजीत सिंह नामधारी सहित प्रशासनिक अमले से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करों पर कसेगा शिकंजा, गढ़वाल-कुमाऊं में बनेंगी स्पेशल 'क्राइम कंट्रोल यूनिट'
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें