

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम चरेख में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास जंगल में घास काटने गई एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने कोटद्वार अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चरेख निवासी बनवीर सिंह की पत्नी अंजना देवी शनिवार दोपहर रोज की तरह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक भालू ने उन पर हमला बोल दिया। अंजना देवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया और भालू की तरफ पत्थर फेंकने शुरू किए। महिलाओं के साहस दिखाने पर भालू जंगल की ओर भाग निकला, लेकिन तब तक वह अंजना देवी को बुरी तरह लहूलुहान कर चुका था।
अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
घायल अवस्था में ग्रामीण तुरंत अंजना देवी को उपचार के लिए कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर निकले। हालांकि, पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह रावत ने पुष्टि की कि घाव इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मृतका गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही थीं।
वन विभाग की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग से पिंजरा लगाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
क्या चुनाव से पहले बदले जाएंगे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत? निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों से बढ़ी चर्चा
लालकुआं में परिवार का इकलौता चिराग बुझा, 22 वर्षीय अजय की अचानक मौत से मचा कोहराम
उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: नए साल से बदल जाएंगे देहरादून-हरिद्वार की तीन प्रमुख जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर