Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं में परिवार का इकलौता चिराग बुझा, 22 वर्षीय अजय की अचानक मौत से मचा कोहराम

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर के वीआईपी गेट कॉलोनी में उस वक्त मातम छा गया, जब 22 वर्षीय युवक अजय सिंह का अचानक निधन हो गया। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पिता के निधन के बाद परिवार का एकमात्र सहारा भी था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली: खांसी और संक्रमण की दवाइयां खत्म होने से मरीज परेशान, जेब ढीली करने को मजबूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीआईपी गेट कॉलोनी निवासी पन्ना देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अजय सिंह की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अजय पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।

अजय की असमय मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसके पिता का कुछ वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका था। परिवार में दो बड़ी बहनें हैं और अजय ही मां का इकलौता बेटा था। ऐसे में बेटे को खोने के बाद मां पन्ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  नहाय-खाय के साथ देहरादून में छठ महापर्व का आगाज: 23 घाट तैयार, ब्रह्मपुरी में सजेगी भोजपुरी सुरों की महफिल

महज 22 वर्ष की उम्र में अजय के दुनिया से चले जाने से कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें