

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। MBPG कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में ABVP से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत चार युवकों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दर्ज मुकदमे में धीरज बिष्ट के अलावा नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी बताई जा रही है।
छात्रसंघ चुनाव के दौरान भी धीरज बिष्ट चर्चाओं में रहे थे। अब इस गंभीर मामले में उनका नाम सामने आने के बाद हल्द्वानी में राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच भी हलचल देखी जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
खनन कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! गौला के 431 और नंधौर के 50 वाहनों का हुआ मालिकाना हक ट्रांसफर
उत्तराखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 10 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले, देहरादून समेत 5 जिलों को मिले नए CDO
चमोली में भालुओं के आतंक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पोखरी में निकाली जनाक्रोश रैली; वन्यजीव कानून में संशोधन की मांग