Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता में कल से गूंजेगी लोकसंस्कृति की धूम, तीन दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का होगा भव्य आयोजन

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता में कल से गूंजेगी लोकसंस्कृति की धूम, तीन दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का होगा भव्य आयोजन

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकभाषा और पारंपरिक लोककलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिंदुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिंदुखत्ता की ओर से अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में आयोजित इस महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS

महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकभाषा, लोककला, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं लोकसंगीत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस

तीनों दिन रहेंगे विशेष अतिथि

आयोजन समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर को महोत्सव के प्रथम दिवस पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र श्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दिन लोक कलाकार चंद्रप्रकाश, कैलाश कुमार एवं कमला देवी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

22 नवंबर को दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक रावत शामिल होंगे। इस दिन जितेंद्र तोम्याल, खुशी जोशी डिगारी, राकेश जोशी एवं राकेश पनेरु अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

वहीं 23 नवंबर को महोत्सव के तीसरे दिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस दिन ललित मोहन जोशी (पूर्व फौजी), इंदर आर्या एवं ममता आर्या अपनी लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

समिति ने क्षेत्रवासियों से की अपील

जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति ने क्षेत्र के समस्त निवासियों, युवाओं, बुद्धिजीवियों, संस्कृति प्रेमियों एवं मातृशक्ति से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक....

समिति का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकभाषा और लोकपरंपराओं को जीवित रखने के साथ अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन समिति का संदेश है— हमारी भाषा, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान — लोकथात महोत्सव हमारी शान।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें