

लालकुआं/बिंदुखत्ता। नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर शादी समारोह के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी क्षेत्र से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने शादी की रस्मों के दौरान कथित तौर पर दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे द्वारा शादी करने से इनकार किए जाने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हा उमेश पुत्र स्वर्गीय चंदन राम एवं श्रीमती भागीरथी देवी निवासी ग्राम पूरनपुर, चकलुवा, कालाढूंगी (नैनीताल) बारात लेकर बिंदुखत्ता पहुंचा था।
वहीं, दुल्हन पक्ष की ओर से शादी समारोह का आयोजन श्री नैनराम (धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी) के यहां किया गया था। उनका निवास ग्राम तिवारी नगर प्रथम, नर्सरी, बिंदुखत्ता, तहसील लालकुआं, जिला नैनीताल (उत्तराखंड) बताया गया है।
शादी समारोह के बीच दहेज की कथित मांग और शादी से इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद मामला बिंदुखत्ता पुलिस चौकी पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है।
अब इस मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
दूल्हे का पता: ग्राम पूरनपुर, चकलुवा, कालाढूंगी, जिला नैनीताल।
दुल्हन पक्ष का पता: ग्राम तिवारी नगर प्रथम, नर्सरी, बिंदुखत्ता, तहसील लालकुआं, जिला नैनीताल।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड की मातृशक्ति बन रही आत्मनिर्भर: नगुण बैरियर के पास खुला ‘हिमालयन भोजनालय’, यात्रियों को मिलेगा पारंपरिक पहाड़ी स्वाद
उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को संवारने का प्लान तैयार: UNDESA की कार्यशाला में ‘स्मार्ट लक्ष्यों’ के साथ परिसंपत्तियों के रखरखाव पर जोर