Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं में आंचल का दूध हुआ महंगा, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। महंगाई की मार अब आम जनता की जेब पर पड़ने वाली है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब आंचल ने भी अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, आंचल दूध की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जबकि अन्य दुग्ध उत्पादों के दामों में दो से 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूरस्थ गांवों की दहलीज तक पहुंचेगा इलाज, सीएम धामी ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए रवाना किए दो 'आरोग्य रथ'

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा के अनुसार, पशु चारे के साथ प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की लागत बढ़ने के चलते संघ ने दूध और उससे बनने वाले उत्पादों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है।

कीमतों में सबसे अधिक 50 रुपये की बढ़ोतरी एक किलो आंचल क्रीम के पैक पर की गई है। इसकी कीमत 530 रुपये से बढ़ाकर 580 रुपये कर दी गई है। वहीं, अन्य दुग्ध उत्पादों के दामों में भी वृद्धि की गई है।

दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं को अब पहले के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें