Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित

Ad
खबर शेयर करें 👉

रायवाला (देहरादून): हरिद्वार से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। नेपालीफार्म रायवाला के समीप हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को लेकर गोष्ठी आयोजित*! *पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी लेकिन स्वरूप बदलता रहेगा*! पढ़ें~ क्या विषय था गोष्ठी का...

​जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है। बस जैसे ही नेपालीफार्म के पास पहुंची, उसके इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतारा।

​सूचना मिलते ही कोतवाली रायवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में परिवहन निगम की ओर से दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय*! पढ़ें= चेयरमैन *अनीता बेलवाल* ने क्या कहा ...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें