Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी: उत्तराखंड में नए वेडिंग डेस्टिनेशन, आध्यात्मिक कॉरिडोर और एक्सप्रेस-वे समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के बुनियादी ढांचे, रेल-सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग व स्वीकृति का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कुंभ-2027 की भव्यता को दर्शाती माँ गंगा की प्रतिकृति सहित राज्य के पारंपरिक उत्पाद भेंट किए।

ADVERTISEMENTS

​प्रमुख मांगें और विकास परियोजनाएं

  • ​कनेक्टिविटी और एक्सप्रेस-वे: मुख्यमंत्री ने कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन और आवागमन को सुगम बनाने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की स्वीकृति मांगी। इसके साथ ही चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार व आधुनिकीकरण (सिविल-मिलिट्री उपयोग हेतु) के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।
  • ​रेल नेटवर्क का विस्तार: राज्य में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन (रोड कम रेल ट्रैक टनल व अतिरिक्त अलाइनमेंट के फाइनल लोकेशन सर्वे), बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन के सर्वेक्षण, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया।
  • ​वित्तीय छूट और स्वास्थ्य: पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों व सीमित संसाधनों को देखते हुए उत्तराखंड को EAP Capping से छूट देने तथा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक की स्थापना किच्छा (ऊधमसिंह नगर) में करने की मांग रखी।
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री

​केंद्र की मदद के लिए जताया आभार

​सीएम धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इनमें प्रमुख रूप से कुंभ-2027 के लिए ₹500 करोड़, SASCI के तहत करीब ₹9,500 करोड़, स्मार्ट मीटरिंग व विद्युत सुधार (RDSS योजना) के लिए ₹3,436.08 करोड़, देहरादून रिंग रोड (₹1,200 करोड़) के अलाइनमेंट अनुमोदन और चम्पावत बाईपास के लिए ₹199 करोड़ की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा मेरठ-मोदीपुरम से हरिद्वार तक आरआरटीएस (RRTS) विस्तार और ऋषिकेश में बजरंग सेतु से बैरागी कैंप तक अंतर्देशीय जलमार्ग की फिजिबिलिटी स्टडी में सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस

​वेडिंग डेस्टिनेशन और आध्यात्मिक पर्यटन पर जोर

​मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार ‘वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी’ के तहत रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण के साथ-साथ चोपता-दुगलबिट्टा, पटवाडांगर व शारदा कॉरिडोर को नए वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है। वहीं, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन नए आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र—पौड़ी गढ़वाल का बेलकेदार, टिहरी गढ़वाल का अंजनीसैंण-टिहरी क्षेत्र तथा चम्पावत का लोहाघाट-श्यामलाताल क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं।

​प्रधानमंत्री को भेंट की देवभूमि की विरासत

​भेंट के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की लोककला और स्थानीय उत्पादों की पहचान के रूप में मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, ऊनी वस्त्र ‘दोरखा’, शुद्ध शहद, बदरी घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल भेंट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें