Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Ad
खबर शेयर करें 👉

मुक्तेश्वर/देहरादून: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को ‘अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुक्तेश्वर से शुरू हुई यह रोमांचक माउंटेन बाइकिंग (MTB) साइकिल रेस 10 जिलों का सफर तय करते हुए 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ऐसे साहसिक खेल आयोजनों से उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

​658 किलोमीटर का सफर, 66 प्रतिभागी शामिल

​पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 20 नवंबर को मुक्तेश्वर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता प्रदेश के 10 जनपदों से होकर गुजरेगी और करीब 658 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के लिए कुल 80 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 18 राज्यों के साथ-साथ भारतीय सेना, वायुसेना और आईटीबीपी (ITBP) के कुल 66 प्रतिभागी रेस में हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 14 प्रतिभागी किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक....

​एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनेगा उत्तराखंड

​सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि इस आयोजन का मकसद महज एक साइकिलिंग रेस कराना नहीं है, बल्कि उत्तराखंड को माउंटेन साइक्लिंग, एडवेंचर टूरिज्म और साहसिक खेलों के प्रमुख हब के रूप में स्थापित करना है।

​वहीं, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुक्तेश्वर से इसकी शुरुआत होना बेहद खास है। उन्होंने पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने कुमाऊं की परंपराओं, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को एक गुलदस्ते की तरह पिरोकर प्रदेश को समग्र विकास की ओर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी का रोमांच होगा महंगा, शुल्क में 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव; महावतों व आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात

​प्रमुख गणमान्य लोग रहे मौजूद

​इस अवसर पर केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, केएमवीएन प्रबंधक मनीष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, पर्यटन विकास परिषद सलाहकार समिति सदस्य नितिन राणा और जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य सहित कई अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें