हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु पूर्व विधायक , राष्ट्रीय चैम्पियन,वर्तमान ओलंपिक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष महेश नेगी को भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़न परी पीटी ऊषा द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी दी गई है इससे प्रदेश भर के युवा खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़नपरी पी टी ऊषा द्वारा उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल के लिए Special Co-ordination Commissioner नियुक्त किया गया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है, इसलिए सभी खेल विधाओं का समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा, इनडोर हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल दोनों ही आयोजनों के सफल आयोजन की देखरेख और इसके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
यह दायित्व मिलने पर उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़न परी पीटी ऊषा जी एवं एशिया फेंसिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता का आभार व्यक्त किया।
More Stories
कड़कड़ाती ठंड में प्रत्याशियों का छूट रहा पसीना! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजनाओं में प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों का होगा शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन! पढ़ें छात्रवृति योजना अपडेट…
डॉ अस्मिता मिश्रा के समर्थन में वार्ड नंबर चार में हुई नुक्कड़ सभा! पढ़ें लालकुआं अपडेट…