Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक! राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 खिलाड़ी और डेलीगेट्स के आने की संभावना! पढ़ें बड़ी खबर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में सीडीओ अशोक पांडेय ने 28 जनवरी से 14फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक ली। राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 खिलाड़ी और डेलीगेट्स के आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

सीडीओ ने खेल विभाग को इवेंट कंपनी के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ने वेन्यू कार्यों के लिए नियुक्त इवेंट कंपनी और अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्या कहा...

साथ ही इवेंट कंपनी ने पीपीटी के माध्यम से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। पूर्व की बैठक में नैशनल गेम्स को तैयारियों को लेकर विभागों को कार्य पूर्ण करने के लिए डेडलाइन्स दी गई। इसके बावजूद कई विभागों ने तय समय पर कार्य पूरे नहीं किए।

सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप खेल निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों के द्वारा नियत तिथि पर कार्य पूरा नहीं किया जाता,ऐसे विभागों की तत्काल सूचना साझा करें जिससे समय पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके।

साथ ही विभागों को भी सख्त हिदायत दी है कि खेलों की मेजबानी के लिए गए दायित्वों को समय पर पूरा करे। इसमें किसी भी प्रकार की गलती क्षम्य नहीं की जाएगी। बैठक में खेल विभाग को फुटबॉल, मॉडर्न पेंटाथलॉन के मैदान तैयार होते ही ट्रायल मैच करने, खेलों के लिए रूट फाइनल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर...

जिससे अन्य विभाग समय से पार्किंग स्थल, खिलाड़ियों के ठहरने खान पान की आदि की समुचित व्यवस्था की जा सके। गरुड़ ताल सात ताल में माउंटेन बाइकिंग के रूट को तीन दिन के भीतर सत्यापन करने के लिए डीटीडीओ,खेल और आरटीओ को निर्देशित किया।

बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, आरटीओ गुरुदेव सिंह, मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सीओ नितिन लोहनी,उप खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी, खेल अधिकारी निर्मला पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें