Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नशा तस्करों का गढ़ बनता बिंदुखत्ता! जल्द नहीं पकड़े गए तस्कर तो एस एस पी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा! पढ़ें कहां बिक रही दो लाख रुपए किलो चरस…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। समूचे बिंदुखत्ता में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है हर गली मोहल्ले में शराब, चरस स्मैक के तस्कर सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने बताया गांधी नगर निवासी राजू बोरा जेल से आने के बाद दो लाख रुपए किलो चरस बेच रहा है और ऑन लाइन बिक्री चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने राजू बोरा के बैंक खाते चैक करने और समूचे क्षेत्र को नशेड़ी बना रहे राजू बोरा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर खुरियाखत्ता के ग्रामीण कहते हैं चंदू नामक तस्कर खुलेआम स्मैक, चरस, शराब बेच रहा है। ग्रामीण युवा नेता रज्जी बिष्ट ने कहा है समूचे क्षेत्र में नशे के सौदागरों की समानांतर सरकार चल रही है जिससे आने वाला भविष्य नर्क की तरफ बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *धर्म और आस्था*: "विक्रम संवत केवल एक कालगणना प्रणाली नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की निरंतरता का प्रतीक है"! पढ़ें : *नव संवत्सर* पर खास प्रस्तुति...

इधर महिलाओं ने बताया हर गली मोहल्ले तक ऑन लाइन शराब, चरस, स्मैक पहुंच रही है जो एक बार पकड़ा जाता है फिर वह छूटते ही और तेजी से नशे का कारोबार करने लग जाता है।

बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी और दीपक जोशी ने कहा है जल्द ही नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में धरना देंगे।

महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से बिंदुखत्ता में बन चुके नशे के जाल को खत्म करने की मांग करते कहा है सरकार राज्य की नशा मुक्त करने को दिलो जान से प्रयास कर रही है वहीं बिंदुखत्ता नशे का हब बन गया है। स्थानीय पुलिस से भी लोगों ने मांग की है कि तत्काल नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी

इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने कहा है कि वह पूर्व में भी कह चुके हैं कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जनता की एकजुट होना होगा। उन्होंने भी स्थानीय पुलिस से तत्काल नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। देखना है पुलिस नामचीन तस्करों के खिलाफ क्या कार्यकवाही करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें