Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* बोले भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है! पढ़ें क्या था कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। धरातल पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले चार बार से लगातार भीमताल के ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने भीमताल में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य की सभी सीटें भाजपा जीतेगी! कोई बाजी सीट ही भूल से विपक्ष जीत पाएगा!

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ कहा सीएम पुष्कर धामी का स्वर्णिम काल विकास की गति को तेज करेगा इसलिए सभी मित्रों को चुनाव की डुगडुगी से पूर्व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।

इस अवसर में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने भाजपा संगठन की विचारधारा और पीएम मोदी सरकार तथा सीएम पुष्कर धामी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

मण्डल अध्यक्ष भीमताल कमल जोशी , जिला मंत्री मनोज भट्ट , जिला मंत्री कुंदन चिलवाल , पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा , पूर्व विधायक गोविन्द बिष्ट , खीमा शर्मा , कार्यक्रम संयोजक बहादुर सिंह नगदली, नितिन राणा, योगेश रजवार समेत सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष,समस्त मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें