

भीमताल विधानसभा क्षेत्र। विकासखंड भीमताल के ग्राम जंतवाल गांव लमजला में ब्लॉक स्तरीय पशुपालन विभाग पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पशुओं का प्रदर्शन किया।



प्रतियोगिता में कुल 60 से अधिक पशुपालकों ने प्रतिभाग किया, जिनके पशुओं के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई।
प्रदर्शनी में बछिया, शंकर गाय, बद्री गाय, बैल जोड़ी तथा भेस वर्ग में पशुओं का मूल्यांकन किया गया। चैम्पियन पशु का पुरस्कार सीता देवी के पशु को दिया गया निर्णायक मंडल द्वारा पशुओं की नस्ल, स्वास्थ्य और रखरखाव के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में निवासी की गाय को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए चैंपियन पशु का पुरस्कार दिया गया।
प्रमुख ने कहा कि पशु प्रदर्शनी से पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु पालन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में बढ़ावा दिया गया।
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने से ग्रामीण काश्तकारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के माध्यम से आय बढ़ाना और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए प्रेरणा मिलती है।
साथ ही वरिष्ठ पशु अधिकारी डा दीक्षित ने पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा जंतवाल द्वारा की गई।
इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया,बीडीसी अजय जंतवाल, गौरव रमोला, कमल जंतवाल, सुमित जंतवाल, आन सिंह, कुंदन सिंह, दिवान सिंह, भुवन सिंह, रेवती देवी, रेखा देवी, लता देवी पशुपालन डॉ दीक्षित , डॉ स्वाति भोज, डॉ कमला, डॉ विनीता सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
ब्रेकिंग न्यूज़: *यूके मुख्य सचिव बोले गैस की कोई कमी नहीं*! पढ़ें : नैनीताल अपडेट…